हथियागढ़।रविवार को हथियागढ़ कस्बे में राम भक्तों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में डीजे पर धार्मिक संगीतो के साथ तमाम रामभक्त थिरकते दिखे।
कलश शोभा यात्रा पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए हनुमान गढ़ी से कोटिया धाम व खैरहवा पोखरा पहुंच हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया।इस यात्रा में प्रज्जवल गुप्ता( मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बभनजोत),शांत भूषण मणि त्रिपाठी उर्फ मनोज तिवारी (जिला पंचायत सदस्य बभनजोत द्वितीय), हथियागढ़ प्रधान अरविंद शर्मा, मनीष पांडेय, चौकी इंचार्ज सुरेश यादव, कोटेदार उमेश पांडेय, पूर्व प्रधान पप्पू सिंह,राहुल गुप्ता, शुभम पांडेय,हर्षित सिंह,अतुल मिश्रा,शुभम मोदनवाल,सुनील गुप्ता, समेत तमाम महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।

