बाराबंकी। बाराबंकी-अयोध्या राज मार्ग पर रामनगरी में प्रभु राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को कलक्टर सत्येन्द्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह ने हाईवे पर बारीकी से जांच पड़ताल की। लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर स्थित विभिन्न थानों के चौराहों व टोल प्लाजा पर लगे पुलिस कर्मियों को हिदायत दी की सतर्कता बरतें। और अयोध्या निवासी/आकस्मिक वाहन तथा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले पासधारक महानुभावों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का निर्धारित रूट डायवर्जन किए जाने का आदेश दिया । वही बाराबंकी पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग कर संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है व स्थापित रुट डायवर्जन हेतु बैरियरों पर कड़ी निगरानी की जा रही है, वही सोशल मीडिया पर पैनी नजर है।

