बेलसर,गोंडा।साध्वी सिंह पुत्री राम कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर माता-पिता के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है।साध्वी सिंह के पिता राम कुमार सिंह नगर पंचायत क्षेत्र के बरसड़ा के निवासी हैं और वो एक किसान हैं। माता साधना सिंह गांव के स्कूल में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थी।
वर्ष 2019 में गंभीर बीमारी से उनकी मौत हो गई है। बाबा हीरा सिंह प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक थे समाज में उनकी पहचान एक न्यायिक व्यक्ति के रूप में थी। वे समाज के बड़े-बड़े मामले को वे गांव में ही सुलझा देते थे। साध्वी सिंह की प्राथमिक शिक्षा गांव के अंबिका प्रसाद में हुई जबकि इंटर महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कालेज बेलसर, स्नातक व परा स्नातक एलबीएस कालेज गोंडा से किया। स्नातक में गोल्ड मेडल से नवाजे गए थे। वर्तमान में एलबीएस कालेज गोंडा में सहायक के तौर पर अध्यापन कर रही है। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर पिता राम कुमार सिंह, नीरज सिंह असिस्टेंट कमिश्नर अमेठी,मोहित सिंह , लाल साहब सिंह,पंकज बाबा खुशी का इजहार व्यक्त किया है।

