देवरिया।महेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय गिरधारी पांडेय निवासिनी बरूईपुर खास थाना- रामपुर कारखाना। वृद्ध पीड़ित महिला की जमीन को उसी गांव के फूल बदन निशाद व दयाशंकर श्रीवास्तव ने पांच वर्ष पहले कूटरचित कर फर्जी बैनामा करा लिया। फूल बदन व दया शंकर दोनों एक दूसरे के स्टाम्प पेपर पर गवाह भी हैं। पीड़िता महेश्वरी देवी अपने दोनों बेटो रमेश व मोहन के साथ गुवाहाटी में रहती है। पीड़िता अपने पैतृक गांव मदरा पाली में साल दो साल पर आती हैं।
पीड़िता व उसके दोनों बेटों को यहां की भाषा बोलने और लिखने में दिक्कत होती है। इसी का लाभ उठाकर उक्त दोनों लोगों ने उसकी जमीन को बैनामा करा लिया। और जमीन की कीमत भी नहीं दी। बैनामा का रुपया लेने के लिए पंचायत भी हुई। गवाहों के बीच एक स्टांप पेपर पर लिखित हुआ। बावजूद इसके क्रेताओं ने पैसे नहीं दिए। पीड़िता व उसके बेटों ने जिला अधिकारी से लेकर जिले के आला अधिकारी तक अपनी गुहार लगाई लेकिन अभी तक उनको न्याय नहीं मिला। पीड़िता ने मीडिया को बताया कि मेरे बेटे रोजी-रोटी के लिए गुवाहाटी चले गए हैं। और मैं दर-दर की ठोकर खा रही हूं। प्रशासन ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की। वृद्ध महिला ने आला-अधिकारियों समेत सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

