गौरा चौकी,गोंडा। सहकारी गन्ना विकास सीमित लिमिटेड गौरा चौकी में सभी पदों के लिए चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। समित की अध्यक्ष पद पर अलाउद्दीनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान कमला प्रसाद मौर्य की मां मुन्नी देवी मौर्य व उपाध्यक्ष दशरथ वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गये।
उक्त जानकारी सहकारी गन्ना विकास सीमित के निर्वाचन अधिकारी/खंड विकास अधिकारी बभनजोत ओम प्रकाश सिंह यादव ने बताया। उन्होने कहा कि गुरुवार को सहकारी गन्ना विकास सीमित के सभी पदो पर नामांकन,मतदान व मतगणना किया जाना था लेकिन समिति के सभी पदो पर एक ही नामांकन पत्र दखिल किये गये जिसमे सभी पदो के लिए नामांकन पत्र वैद्य पाये गये। जांच पड़ताल के बाद सभी पदों पर प्रत्याशियो को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। गौरा चौकी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष पद व उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने बधाई दी है ।
इस मौके पर रामकुमार गुप्ता,शोहरत वर्मा,रक्षा राम वर्मा,बबलू वर्मा,जोखू वर्मा,अनिल वर्मा,घनश्याम पासवान,वीरेंद्र कुमार वर्मा,रंजीत वर्मा,मिथुन प्रधान,पप्पू शुक्ला,सूरज कुमार,रामबाबू तिवारी,अमरनाथ पांडेय मौजूद रहे।

