कर्नलगंज,गोण्डा।सोशल मीडिया पर हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की आपत्तिजनक पोस्ट करने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर धार्मिक भावना को भड़काने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कर्नलगंज कस्बा चौकी क्षेत्र का है।आरोप है कि आरोपी अरशद ने दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। इस पोस्ट के बाद समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और इस घटना से नाराज़ होकर दुर्गा पूजा महोत्सव कैलाश बाग कमेटी कर्नलगंज नगर के अध्यक्ष शिवा भट्ट की अगुवाई में गणेश प्रसाद वैश्य, आशीष गिरी, विनीत पाण्डेय, विपिन शुक्ला, दिलीप मिश्रा, आयुष गुप्ता, अंकित गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, सिधू मिश्रा, शिवा कौशल,दिव्यांश आदि स्थानीय लोगों व हिन्दू संगठनों ने सामूहिक रूप से कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर धार्मिक भावना को भड़काने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रकरण में पुलिस ने आश्वासन दिया कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वाले लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि आरोपी अरशद को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

