इमरान अहमद
मनकापुर।पड़ोसी ज़िला बलरामपुर का रहने वाला नाबालिक बालक अपने घर से मेला देखने निकला और भूल भटक कर मनकापुर पहुँच गया।जहाँ देर रात गुमटी चौराहे पर खड़ा रोता देख सभासद विकास हांडा ने पुलिस की मदद से उसके परिवार वालों तक सकुशल पहुँचा दिया।जिससे उनके इस कार्य की सराहना हो रही है।
बलरामपुर ज़िले के रेहरा थाना क्षेत्र के रहने वाले बशीर का 13 वर्षीय पुत्र अतीक अहमद घर से साइकिल लेकर अकेले मेला देखने निकला था,जो भटक कर मनकापुर पहुँच गया।वह रात करीब 11 बजे सभासद विकास हांडा (गोपी) को रेलवे क्रासिंग गुमटी चौराहा पर खड़ा रोता हुआ दिखा तो उससे पूछताछ की।पूछने पर उसने अपना नाम अतीक पुत्र बशीर बताया।उसने बताया की वह मेला देखने के लिए निकला था और भूल कर यहां आ गया।सभासद ने बालक को पुलिस की मदद से अपने वाहन से उसके घर तक भिजवाया।जहाँ बच्चे को देखकर परिवार वालो के चेहरे खुशी से खिल गए।परिजनों ने सभासद का धन्यवाद करते हुए आभार जताया।

