पंश्याम कृष्ण त्रिपाठी
नवाबगंज,गोंडा।जिले की मैनपुर ग्राम पंचायत में भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय मंत्री डॉ० ममता पांडेय ने सदस्यता अभियान चलाई और लोगों को पार्टी की सदस्य दिलाई।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ० ममता पांडेय ने नवाबगंज विकासखंड की मैनपुर ग्राम पंचायत बैजलपुर व हरिवंशपुर में पार्टी के निर्देश पर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि मोदी जी के मिशन को कामयाब बनाने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
डा०ममता पाण्डेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 150 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है।सदस्यता अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मिली और सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है कि नहीं इसकी भी जानकारी ली।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास कर रही है।इस अवसर पर रामगोपाल उपाध्याय,अनिल कुमार दुबे,दिवाकर पांडेय,सौरभ दुबे,प्रवीण कुमार,मायाराम,कन्हैयालाल,डब्लू पांडेय,गंगा शरण पांडेय,प्रदीप कुमार,श्रीसचंद्र दुबे समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

