इमरान अहमद
मनकापुर।सोमवार को जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बेलसर में अवैध रूप से हो रहे पटाखा निर्माण के दौरान हुए विस्फोट के बाद ज़िले की पुलिस हरकत में आ गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनपद के सभी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गोला पटाखा भंडारण व निर्माण पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिए थे।जिस क्रम में मनकापुर पुलिस ने तलाशी अभियान के तहत देर रात कस्बे के दो दुकानदारों के यहां से छापेमारी कर भारी मात्रा में गोला पटाखा बरामद करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

मनकापुर पुलिस ने कस्बे के शास्त्री नगर में तलाशी अभियान के दौरान दुर्गेश कसौधन पुत्र दयाशंकर कसौधन के घर के अंदर से बोरे व गत्ते में भरकर रखे हुए हुए कई प्रकार का पटाखा बरामद किया है।जिसमें छोटे बड़े गोले,पटाखे,रॉकेट, फुलझड़ी,चटाई मिलाकर करीब 7 कुंटल 64 किलो का माल बरामद करते हुए एक को हिरासत में लिया है।वहीं पुलिस ने मोहल्ला राजेंद्र नगर में अंजनी उर्फ शालू पुत्र अनिल गुप्ता के घर से एक गत्ता व दो प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ करीब 48 किलो सुतली पटाखा बम बरामद किया है।मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर हिरासत में ले लिया।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कस्बे के दो लोगों के घर से भारी मात्रा में गोला पटाखा बरामद करते हुए कार्रवाई की गई है।साथ ही आगे भी क्षेत्र में अवैध रूप से गोला पटाखा बेचने व भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

