बाराबंकी।छह वर्ष पहले निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले पति पर अब उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए दरियाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत दो लोगों पर एफआईआर लिखी है। दरियाबाद नगर के एक मुहल्ला निवासिनी महिला का आरोप है कि वर्ष 2018 में शादी का झांसा देकर मुहल्ले के अमान ने उसका शारीरिक शोषण किया।
जब उससे निकाह की बात की, तो उसने सऊदी अरब से लौट कर आने पर निकाह करने को कहा। शिकायत करने पर उसने वर्ष 2019 में कोर्ट मैरिज तो कर ली, जब निकाह की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। वर्ष 2021 में दबाव बनाने पर वह सऊदी अरब से वापस लौटने पर आखिरकार निकाह किया और किराए पर घर लेकर तीन माह रखा।
यही नहीं,महिला का आरोप है कि इस दौरान पीड़िता गर्भवती हुई, तो उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। फिर पीड़िता को मायके में छोड़कर पति अमान सऊदी अरब चला गया। वहां जाने के बाद बातचीत बंद करने के साथ ही नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। जब अगस्त माह में वह सऊदी से लौटने के बाद अपने साथी चांद के साथ घर आकर तलाक के कागज पर हस्ताक्षर करने की बात कही। विरोध करने पर मारापीटा। मामले की शिकायत थाने पर की गई।
पुलिस ने जांच शुरू की, तो इससे नाराज होकर पति ने घर आकर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई तो नहीं की जिससे पीड़िता पति के खिलाफ कोर्ट गई, जहां से मुकदमा लिखे जाने का आदेश पारित हुआ। चौकी प्रभारी हरिप्रसाद उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई है। और मामले की जांच की जा रही है।

