मोहम्मद इरफ़ान
गोण्डा।जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सेल्हरी गांव के कुशहा मजरा के पास सड़क पर 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी है। सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी करनैलगंज उमेश्वर प्रभात सिंह और प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आस–पास के व्यक्तियों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान न हो पाई मौके पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता ने बताया कि सुबह कुशहा गांव के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि मंशापुरवा रोड पर एक अज्ञात शव पड़ा है,शव एक बोरे में बांध कर फेंका गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है। शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

