मुश्ताक अहमद
गोंडा।जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम ई रिक्शा चालक लाल जी(45)निवासी गांधी चबूतरा भवानीपुर खुर्द की साढ़ू कनिया निवासी खगईजोत बलरामपुर ने शराब पिलाने के बाद बाग में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या दी।आसपास के लोगों ने कनिया को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लालजी अपनी ससुराल दयाराम के यहां काफी पहले से रहता है। कनिया की पत्नी गीता भी ससुराल आई थी। पंद्रह दिन पहले कनिया अपनी पत्नी गीता को लेने ससुराल आया था, लेकिन ससुर दयाराम ने कहा कि नवरात्रि के बाद भेजा जाएगा। जिससे वो अपने ससुराल में ही रुक गया था। परिजन लाल जी को बलरामपुर के जिला अस्पताल ले गये मगर उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
बताया जाता है कि देर शाम को दोनों ने ठेके से शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद कनिया ने लाल जी को ज्यादा शराब पिलाकर चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद पुलिस चौकी भवानीपुर खुर्द के पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने कनिया को वहां से पकड़ कर चाकू बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।एएसपी मनोज कुमार रावत का कहना है कि हत्या किस वजह से हुई जांच की जा रही है।

