गोण्डा।दर्जनो की संख्या में बिना नम्बर प्लेट के सड़कों पर ई-रिक्शा फर्राटे भर रहे हैं। ऐसे ई-रिक्शा चालकों को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए चेकिंग की। पुलिस ने यातायात नियमो का हवाला देते हुए नम्बर प्लेट के बिना सड़कों पर वाहन दिखाई देने पर मोटर वैहकिल नियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने की बात कहते हुए वाहनो को बिना कार्रवाई किये छोड़ने पर चालकों ने राहत की सांस ली।
छपिया थाना,मसकनवां बाजार सहित पूरे क्षेत्र मे तमाम ई-रिक्शा की भरमार लगी रहती है। सबसे बडी बात तो यह है की इन ई-रिक्शा वाहनो पर नम्बर प्लेट भी नही लगा रहता है। इतना ही नहीं 12 से 14 वर्ष के लड़के ज्यादातर ऐसे ई-रिक्शा वाहनों के साथ सड़कों पर फर्राटे भरते आसानी से देखे जा सकते हैं। इन लोगो को मोटर वैहकिल के नियम कानून भी नही पते होते है।जहां चाहा वही मोड़ दिया। जिससे दुर्घटनाओ की आशंका हमेशा बनी रहती है।
सोमवार को मसकनवां पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर तेज नरायन गुप्ता ने एकाएक सड़कों पर दौड रही ई-रिक्शा वाहनो को चौकी के सामने रोक कर जांच पड़ताल शुरू की तो दर्जन भर से ऊपर ई-रिक्शा वाहनों पर नम्बर प्लेट तो लगे थे लेकिन वाहनो पर रजिस्ट्रेशन नम्बर ही नदारद थे, कुछ वाहनो के नम्बर थे लेकिन चालको के पास खुद का ड्राइविंग लाइसेंस ही नही था। तमाम तो ऐसे वाहन चालक थे जिनकी उम्र ही 18 नही पूरी थी।इसके साथ वाहनो पर सवारी भी मानक के विपरीत बैठी थी।
वाहन चालकों से पूछताछ पर उनके द्वारा बताया गया की वाहन ऐजेंसी मालिक के द्वारा स्वयं रजिस्ट्रेशन कराने का पैसा ले लिया गया है लेकिन रजिस्ट्रेशन का कागजात ही नही दे रहे है।
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक तेज नरायन गुप्ता ने सभी ई-रिक्शा वाहन चालको को यातायात नियमो को बताते हुए जागरूक करते हुए कहा की बिना नम्बर प्लेट रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखे वाहन चलाने पर दस हजार रूपए तक जुर्माना लग सकता है। ऐसे मे बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन कतई सड़क पर न लावे इसके साथ वाहन चालको को वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखना आवश्यक है। साथ मे वाहन पर निर्धारित मानक के हिसाब से ही सवारी बैठाये। 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति कतई वाहन न चलाये नही तो इसका सीधा उत्तरदायित्व वाहन मालिक के ऊपर तय होगा। उन्होने ई-रिक्शा वाहन चालको को मोटर वैहकिल से जुडे नियमो को बताकर जागरूक करते हुए सभी वाहनो को यह कहते हुए छोड दिया की आगे अगर कोई ई-रिक्शा चालक वाहन नियमो का उल्लंघन करते हुए सड़क पर दिखाई दिया तो सख्ती से कार्यवही की जायेगी। ई-रिक्शा चालको ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा की अब मानक के तहत ही बताये गए नियमो के अनुसार ही वाहन का संचालन करेगे।
विना रजिस्ट्रेशन,नम्बर प्लेट व ड्राइविंग लाइसेंस के बिना नहीं होगा संचालित
मसकनवां कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट पर अंकित किये सड़कों पर भर रहे फर्राटे ई-रिक्शा चालकों को पुलिस चौकी प्रभारी ने हिदायत दी है की अब बिना नम्बर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नम्बर डाले अगर ई-रिक्शा वाहन मिलते है तो वाहन को सीज कर दिया जायेगा साथ-साथ चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी अवश्य होना चाहिए।18 वर्ष से कम उम्र के लोग कतई वाहन न चलाये।मोटर वैहकिल नियमो की अनदेखी से बडी दुर्घटना घट सकती है।

