पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
गोण्डा।चंडीगढ-डिबरूगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने पर की-मैन को रेल प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया था। और अब सहायक मंडल अभियंता पूर्वी को हटा कर उनके स्थान पर सीतापुर सहायक मंडल अभियंता की तैनाती की गयी है।
पूर्वोत्तर रेलवे गोण्डा- बस्ती प्रखंड के मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के बीच चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 सुपर फास्ट ट्रेन पिकौरा गांव के पास दोपहर के लगभग 2 बजकर 55 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। ट्रेन में आगे से लगे तीन एसी कोच पलट गया था। 13 डिब्बे बे पटरी पर आ गये थे। ट्रेन के हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई थी। और 30 से अधिक यात्री घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद एक आडियो वायरल हुआ। जिसमें रेलवे के कीमैन आसने दुर्घटना होने के पहले अपने सेक्शन इंजीनियर से पटरियो मे तरुटि होने के सम्बन्ध में लेकिन इन्जीनियर ने कोई ध्यान नही दिया था। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस)को जांच के निर्देश दिये गये थे।
जांच चल ही रही थी कि रेलवे सहायक मंडल अभियंता गोण्डा पूर्वी प्रियांजुल शुक्ला ने की-मैन आसने को एक नोटिस देते हुए जवाब मांगा था। लेकिन जवाब मिलने के पहले ही बडी कार्यावाही करते हुए रेलवे की मिली सारी सुविधाओं को वापस करते हुए बर्खास्त कर दिया था।
इस बर्खास्ती को लेकर रेलवे यूनियन के मजदूर नेताओं ने की गयी कार्रवाई को अनुचित बताते हुए लामबंद हो गये है।
पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सौम्या माथुर ने सहायक मंडल अभियंता पूर्वी प्रियांजुल शुक्ला को हटाकर उनके स्थान पर सीतापुर के सहायक मंडल अभियंता विजंयक गर्ग को सहायक मंडल अभियंता गोण्डा पूर्वी बनाया गया है। अभी सीआरएस जांच चल रही है जांच रिपोर्ट आने पर बडी कार्रवाई होनी है।
एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि हम लोगों की बडी जीत हुई है। बिना किसी जांच के ही हमारे कर्मचारी साथी को सहायक मंडल अभियंता द्वारा बर्खास्त कर दिया था। की-मैन आसने के बहाली को लेकर लडाई जारी रहेगी। की-मैन को अगर बहाल नही किया गया तो बडा आन्दोलन किया जायेगा।

