गोंडा।श्री अवधराज सिंह स्मारक महाविद्यालय बिशुनपुर बैरिया के छात्र आर्यन प्रताप सिंह को डा० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के 29वे दीक्षांत समारोह में बी०एससी० में संपूर्ण विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक 3859/4200 प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश की कुलाधिपति / राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन व प्रो०प्रतिभा गोयल कुलपति डॉ० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के द्वारा कुलपति स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
आर्यन के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय संस्थापक डॉ० नागेंद्र प्रताप सिंह व प्रबंधक डॉ० बबिता सिंह ने शुभकामनाएं दी और कहा की आर्यन के इस उपलब्धि से पूरा महाविद्यालय परिवार गौरवांवित हो रहा हैं। और आगे भी छात्र/ छात्राओ के सर्वांगीण विकास में महाविद्यालय सदैव तत्पर रहेगा। आर्यन की इस उपलब्धि पर उनके पिता डा० विनय कुमार सिंह व माता डा० माया सिंह ने पुत्र की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। आर्यन की इस उपलब्धि पर प्रो०अभय कुमार सिंह प्राचार्य साकेत महाविद्यालय अयोध्या, प्रो० आर०के० पांडे प्राचार्य एल० बी० एस० पी० जी० कॉलेज गोंडा, प्रो० आशीष प्रताप सिंह सचिव क्रीडा परिषद डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, प्रो० अमूल्य कुमार सिंह छात्र कल्याण अधिकारी साकेत महाविद्यालय, प्रो० अशोक मिश्र मुख्य नियंता साकेत महाविद्यालय, प्रो० ए० के० राय डीन, प्रो० आर० बी० एस०बघेल मुख्य नियंता एल० बी०एस ०गोंडा, डॉ० रेखा शर्मा, प्रो० जितेंद्र सिंह, डा० धीरेंद्र बहादुर सिंह प्राचार्य अवधराज सिंह स्मारक महाविद्यालय, शनि सिंह, कुंवर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह, राहुल सिंह , रवि, अभिषेक, राज किशोर ,सुरेश शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।

