गोंडा।संगठन में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को समय-समय पर भारतीय रेड क्रॉस सम्मान से सम्मानित करती रहती है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन/मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रश्मि वर्मा ने राजपाल द्वारा सम्मानित राज्य प्रबंध समिति के सदस्य मोहम्मद कसिम सिद्दीकी के आवास पर रेड क्रॉस के पदाधिकारियो के साथ उनको इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। और कहा हम सभी को मानवता हेतु सामाजिक प्रयास कर समाज के हित में कार्य कर करते रहना चाहिए। जिससे जिला व देवीपाटन मंडल में एक पहचान बने।
इस मौके पर सचिव अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० आदित्य कुमार वर्मा ने श्री सिद्दीकी के इस ऊंचाई तक पहुंचने की भरपूर सराहना की। और उन्हें अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वर्षा सिंह उपाध्यक्ष एलबीएस डिग्री कॉलेज, उपाध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा संरक्षक, सैयद हकीम अली कोषाध्यक्ष, अनिल श्रीवास्तव, के०बी० सिंह, अमित पांडे, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, एसएन सिंह, डॉ मधु सुदन सिंह, अलहाज सिराजुद्दीन खान, हाफिज आबिद अली खान, द्वारिका प्रसाद मिश्र ने अपना विचार रखे। और उनके क्रिया कलापो को विस्तृत रूप से जनमानस तक पहुंचाने और इस ऊंचाई तक पहुंचाने की भरपूर सराहना की और शुभकामनाएं दी।

