मनकापुर।कोतवाली क्षेत्र मनकापुर के कस्बे की एक दुकान से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले वाले चोर को पकड़ने में मनकापुर पुलिस को कामयाबी मिली है।पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आधा दर्जन गैस सिलेंडर व एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए जेल भेज दिया।
18 सितंबर को मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले रिजवान अहमद पुत्र अब्दुल रऊफ ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा था की जवाहर नगर मोहल्ले में उसकी एक दुकान है।उसके दुकान पर एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था जिसे कोई उठा ले गया।मामले में मनकापुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुट गई।पुलिस ने बताया कि जाँच कर रहे उपनिरीक्षक उमेश सिंह द्वारा विवेचना के दौरान कस्बे मे लगे जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व लोगों से जानकारी करने पर आरोपी की पहचान हो गई।इसी दौरान उप निरीक्षक उमेश सिंह,हेड कांस्टेबल सुरेश गुप्ता,वीरेन्द्र कुमार,राकेश कन्नौजिया,कांस्टेबल,उमेश यादव और रवि सिंह ने मनकापुर आईटीआई के पास से आरोपी सुमित पांडेय पुत्र विजय कुमार पांडे निवासी मरौचा को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के निशानदेही पर आधा दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर,व नम्बर प्लेट से छेड़छाड की गई एक हीरो सीडी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान इसी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था ताकी पुलिस से बच सके।फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

