गोंडा।पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।बुधवार को जिले में भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छता कई स्थान पर आयोजित किया गया।भाजपा जिला अध्यक्षअमर किशोर कश्यप की अगुवाई में नगर के कंपोजिट विद्यालय चुंगी में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई किया गया।केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई और स्वच्छता का अभियान चलाया।

एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, कर्नलगंज विधायक अजय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख,नगर पंचायत अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की।सेवा का पखवाड़ा अभियान के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के निमित्त से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक दिवस के कार्यक्रम तय कर दिया गया है।देश के पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हम लोग बहुत ही बढ़-चढ़कर व सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा है।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश तिवारी,जसवंत लाल सोनकर,सांसद गोण्डा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, ब्लाक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला,संतोष सिंह,मनीष द्विवेदी,अविनाश जयसवाल, विनय शर्मा समेत जिले के तमाम भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।
करनैलगंज नगर के सिख समुदाय के लोगों ने कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फुंका गया।सिख समुदाय के लोगों के प्रति राहुल गांधी के बयान का घोर निंदा व रोष प्रकट कर उनका पुतला फूंका गया।भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,कर्नलगंज के भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, कर्नलगंज नगर पालिका अध्यक्ष रामजीलाल मोदनवाल, सरदार भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर गुरदीप सिंह, हरमीत सिंह सरदार, रमनदीप सिंह लाबी, मनोहर सिंह, नवनीत सिंह व सतपाल सिंह गुरमीत मौजूद रहे।

