मोहम्मद सुलेमान
गोंडा।बुधवार को महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ- सफाई की गई। कालेज में प्रार्थना के समय छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक नेता अजीत सिंह ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। स्वच्छता के बिना हमारा जीवन स्वस्थ नहीं रह सकता।

स्वस्थ एवं सुखी जीवन के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। खुद को और अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखें । और व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित साफ रहने की आदत डालें जो हमें बीमारियों से बचाती है। स्वच्छ वातावरण, चाहे घर हो या सार्वजनिक स्थान बीमारियों का खतरा कम रहता है, जिससे खुशहाली को बढ़ावा मिलता है। नगर पंचायत बेलसर के सफाई कर्मियों के साथ विद्यालय प्रांगण के बाहर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

