पंश्याम त्रिपाठी
गोण्डा।अपर जिला मजिस्ट्रेट/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान कार्मिकों एवं जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रयोगार्थ हल्के/भारी वाहन जिले में प्रयुक्त हुई थी। प्रयुक्त हुई वाहनों की लॉगबुक सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, व सहायक प्रभारी अधिकारी यातायात के कार्यालय में वाहन स्वामियों द्वारा जमा किया जाना था।
यदि किन्ही कारणों से जिन वाहन स्वामियों ने अबतक लॉगबुक अभी तक जमा नहीं किया है। ऐसे वाहन स्वामी अपनी लॉगबुक एवं बैंक की पासबुक की फोटो कापी में जिसमें खाता संख्या व आई०एफ० एस० सी०कोड स्पष्ट अंकित हो संलग्न करते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी, यातायात अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में 30 सितम्बर तक जमा अवश्य करा दें जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सकें।

