करनैलगंज,गोंडा।शिक्षा क्षेत्र करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय दिवली में तैनात शिक्षक मोहम्मद असलम खान जो एक मशहूर शायर थे। वे एक लंबी बीमारी के चलते उनका उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके आवास सकरौरा पर देखने वालों का तांता लग गया। मार्च माह में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके जनाजे की नमाज रेलवे लाइन के निकट राईन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मृतक के दामाद शकील अहमद उर्फ पिंटू ने बताया कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इनके निधन पर याक़ूब सिद्दीकी,मोहम्मद फाखिर, मुबीन मंसूरी, रवि प्रताप सिंह,मोहम्मद इब्राहीम आदि शिक्षकों ने अफसोस का इज़हार किया। मरहूम के जनाजे की नमाज ईदगाह इमाम शमीम अच्छन ने पढ़ाई।

