पंश्याम त्रिपाठी
गोण्डा।रविवार को जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर परामर्शदाताओं ने अलग हुए चार जोड़ो की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया। उन्हें समझा-बुझाकर कर चारों जोड़ो को उनके सुखी जीवन जीने के लिए राजी कर लिया। साथ ही दो अन्य प्रकरण में विधिक कार्यवाही की गयी।
परिवार परामर्श केन्द्र में ये रहे
गंगाधर शुक्ल, शशि कुमार भारती, यशोदा नन्दन त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह, म०आ० ज्योति राजभर व म०का० शाहिना बानों परिवार परामर्श केंद्र पर मौजूद रहीं।

