हरिकृष्ण प्रेमी
बस्ती।विक्रमजोत विकास खंड की मझौवा दूबे गांव में स्थित डा० वी० के० दूबे इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को बच्चों नें गमले में पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली। चौकी प्रभारी विक्रमजोत रितेश सिंह मुख्य अतिथि रहे। वो विद्यालय जाकर पौधरोपण किया और बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज लगाए गए पौधे आनेवाले समय मे हमारे लिए वरदान साबित होंगे। पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिक्कतें झेल रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण के प्रति हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हरे भरे पौधे लगाकर इन्हें सुरक्षित रखें। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पा पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने जीवन को सम्हालने का काम करते हैं,ठीक उसी प्रकार इन छोटे-छोटे पौधों को सम्हाल कर संरक्षित करें।
जिससे एक दिन जहां इनसे हमें फल मिले वहीं धूप में छाया और गर्मी में शीतलता मिलती रहे। और यह आक्सीजन के स्रोत बने रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक बी० के० दूबे, डायरेक्टर श्रीकांत दूबे, प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद दूबे, संजय पाठक, रामेंद्र प्रताप सिंह, रमेश सिंह, रवि पांडेय समेत कालेज के शिक्षक उपस्थित रहे।

