कटरा बाजार,गोंडा।एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान के अंतर्गत बलरामपुर फाउंडेशन की इकाई मैजापुर चीनी मिल के परिसर में सीडीओ ने पौधरोपण किया।मिल के महाप्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के पावन प्रेरणा से गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान के अंतर्गत बलरामपुर फाउंडेशन की इकाई मैजापुर चीनी मिल परिसर में सीडीओ अंकिता जैन ने आम, सागौन,पाकड़,जामुन व अमरूद आदि के पेड़ लगाए गए।
मैजापुर चीनी मिल ने 60 हजार पौधरोपण का संकल्प लिया गया है। सीडीओ ने इस मौके पर कहा कि हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। और उसकी देख–रेख भी करनी चाहिए। इस मौके पर मुकेश झुनझुनवाला, पवन कुमार चतुर्वेदी (महाप्रबंधक,गन्ना), जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह,नरेंद्र उपाध्याय,सौरभ गुप्ता,भानु प्रताप सिंह,नित्या गोस्वामी (डीएसपी), उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव, तहसीलदार कर्नलगंज मनीष कुमार,प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार संजय कुमार गुप्ता, चीनी मिल के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

