इमरान अहमद
गोंडा।अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों के रहने व साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
जेल चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान सचिव ने वहाँ इलाज करा रहे बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।मौजूद जेल प्रशासन के अधिकारियों को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में जेल में निरुद्ध बंदियों को विधिक जानकारी दी।इस दौरान चीफ़ एलएडीसी विनोद कुमार सिंह,डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिस्टेंट एलएडीसी बृजलाल तिवारी,डिप्टी जेलर सुरेश कुमार व विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक कन्हैया लाल तिवारी व राहुल मिश्रा उपस्थित रहे।

