कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम रात्रिगश्त में थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जिले में नकली नोटों का व्यवसाय करने वाले प्रिंस प्रकाश तिवारी(38 वर्ष)निवासी टनटनवापुर थाना उमरीबेगमगंज व सत्यम तिवारी(28वर्ष) निवासी पूरे तिवारी थाना परसपुर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कादीपुर हनुमान मन्दिर के पीछे बाग में स्थित खण्डहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पाँच लाख के नकली नोट व दो एनड्रायड फोन व एक बाइक भी बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग नकली गड्डी के उपर व नीचे एक- एक असली नोट लगा देते थे और लोगों को बहकाकर कि उनके पैसे दुगना हो जायेंगे व उनसे असली रुपया लेकर मौके से भाग जाते हैं, जिनको मौके से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि उक्त मामले में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमीर, उपनिरीक्षक बब्बन सिंह,उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार,एसओजी प्रभारी शादाब आलम,हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव रहे।

