गोंडा।इलाकाई लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए इटियाथोक के पारासराय में हिन्द अस्पताल का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल मुख्यालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ० ओएन पाण्डेय ने नवनिर्मित हिन्द अस्पताल का फीता काटकर उदघाटन कर अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
श्री पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि इटियाथोक व उसके आसपास के लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज के लिए हिन्द अस्पताल का शुभारम्भ हुआ है। अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं से समय और पैसों की भी बचत होगी। श्री पाण्डेय ने कहा कि हम सब मरीज के साथ सही व्यवहार और ईमानदारी के साथ उनका इलाज करें, जिससे समाज के लोगो में हमारा विश्वास और बढ़े। हिन्द अस्पताल के निदेशक डा० सुजीत कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल में डा० नेहा गौतम,स्त्री रोग विशेषज्ञ, डा० सूर्यकान्त मिश्रा,जनरल मेडिसिन,डा० अनुराग मिश्रा गैस्ट्रो, डा० एके मिश्रा हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रशिक्षित चिकित्सकों की तैनाती है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी की इलाज के साथ-साथ कम खर्च में सभी जांच की भी सुविधा लोगों को मिलेगी।हिन्द अस्पताल के शुभारंभ में इलाकाई लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।इस मौके पर हिन्द अस्पताल के संरक्षक यासीन,मौलाना मुर्तुजा,रफीउल्ला,गुलजार अहमद,अजीज खान,भोलेनाथ,हाजी हमजा,नजीम खान,शाहिद इदरीसी समेत भारी तादाद में लोग उपस्थित रहे।

