मेहनौन।तीन दिन पहले मेहनौन विधायक ने धानेपुर नगर पंचायत की दुबे पुरवा के अटल नगर में सीसी मार्ग के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
बीते दिनों मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने फीता काट कर उद्घघाटन किया था। सीसी रोड 635 मीटर बननी है, जिसे 54 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल रामफेर दुबे, शिव शंकर दुबे, विकास पांडे, जगदेव प्रसाद दुबे, बृज किशोर दुबे, लालता प्रसाद दुबे, घनश्याम निषाद, अनूप पांडे, नितिन कुमार, प्रबीन, फूलमती, सुंदरवती शामिल रहीं।

