गोंडा।हाकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस पर सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्पोर्ट्स दिवस का आयोजन किया गय।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरज सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है।
मेजर ध्यानचंद का सहयोग भारत को महान बनाने में महती भूमिका निभाता है।आज के इस आधुनिक युग के खेल की दुनिया में भारत देश का मान पुरुष एवं महिलाएं दोनों ने बढ़ाया है।स्पोर्ट्स दिवस पर कबड्डी,वॉलीबॉल,लॉन्ग जंप,हाई जंप,ट्रिपल जम्प,रस्सा खींच,डिस्कस थ्रो,शॉटपुट थ्रो,जैब्लीन थ्रो आदि खेल हुआ।खेल में ऑरेंज हाउस ने वॉलीबॉल में पीला हाउस व ग्रीन हाउस कबड्डी में विजई हुईं,वहीं व्यक्तिगत स्पर्धा में बालक और बालिका वर्ग में आदर्श कुमार,उज्जवल,आदित्य गुप्ता,आदित्य पाण्डेय,मानस मिश्रा,देवांश पाण्डेय,अनुराग तिवारी,सुजल तिवारी,अंशिका यादव,हीरा फातिमा,सुप्रिया,मानवी प्रजापति,संध्या गोस्वामी,नम्रता यादव,हरीश तिवारी,वेदांत सिंह और म्यूजिकल चेयर में विवान राजपूत विजई हुए।प्रतिभागियों को स्कूल की प्रधानाचार्या रीना तिवारी के निर्देशन में विद्यालय के प्रबंधक सूरज सिंह ने मैडल पहनाकर व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

