कर्नलगंज,गोण्डा।कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कचनापुर में उस वक्त कोहराम मच गया जब सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय विमल की मौत की खबर मिली। इस असहनीय वेदना भरी खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के कचनापुर गांव निवासी व पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध रिटायर्ड अध्यापक देवीशरण का छोटा बेटा विमल गौतम बी फार्मा करके लखनऊ में किसी कंपनी में कार्यरत था,जो शनिवार को बाइक से गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच गोण्डा- लखनऊ राजमार्ग स्थित ताले पुरवा (भंभुआ) के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह अचेत हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। विमल के आकास्मिक निधन की सूचना पर परिजनो के साथ तमाम सगे संबंधी अस्पताल पहुंच गए। इस असहनीय वेदना भरी खबर सुनते ही परिजन बदहवास हो गए। विमल के दो सगे बड़े भाई रामतेज गौतम और संजय गौतम कर्नलगंज तहसील में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। मृतक युवक का रविवार की शाम कचनापुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। विमल के आकास्मिक निधन से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

