गुलाम जिलानी बेग
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर।रक्षाबंधन के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में दो बहनों ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय पुलिस ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया। दोनों बहनों के दुपट्टे से एक दूसरे के हाथ बंधे हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मछली बाजार पुलिस चौकी के तांबापार गांव के मजरा गोफा के रहने वाले सुरेश कुमार की दो बेटियों ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली, मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुंच गई दोनों बहनों को नदी से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शव को नदी से बाहर निकाला जा सका।
बताया जाता है कि सुरेश कुमार की बड़ी बेटी 22 वर्षीय सुनीता ने पढ़ाई बंद कर दिया था वही 17 वर्षीय पुनीता एक इंटर कॉलेज में इंटर फर्स्ट ईयर की छात्रा थी शौच के लिए निकली थी घर से लोगों की माने तो सोमवार की सुबह दोनों बहने एक साथ लगभग 5:00 बजे शौच के बहाने हाथ में पानी का डब्बा लेकर घर से निकली थी घर के कुछ ही दूरी पर बह रही विसुही नदी में दोनों कूद गई परिजनों ने लगाई गोहार, पिता सुरेश कुमार और मां शिव रत्ना देवी ने लड़कियों के नदी में कूदने को लेकर गुहार लगाई जिससे आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई मामले से डायल 112 पुलिस को अवगत कराया गया स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आर के सिंह, मनकापुर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मछली गांव चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया पुलिस के द्वारा मौके पर खोजी दल बुलाया गया परन्तु खोजी दल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने नदी में दोनों लड़कियों के शव को खोज कर बाहर निकाल लिया, पिता ने दामाद पर लगाया आरोप पीड़ित पिता सुरेश कुमार उर्फ गोबरे ने कहा कि उसकी बड़ी बेटी की शादी मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पशुपति जगतापुर के मजरा कॉलोनी पूर्व में अशोक कुमार के साथ हुई है जहां पर दूसरी बेटी सुनीता गई हुई थी बीते शुक्रवार को बड़ी बेटी के ससुराल से वापस आने के बाद उसकी जीजा से फोन पर कुछ बातचीत हुई पीड़ित पिता का आरोप है की बड़ी बेटी के पति ने सुनीता को इतना प्रताड़ित किया कि रविवार की पूरी रात वह परेशान रहीं इसी बात से नाराज होकर दोनों बहनें घर से निकली तो उनके पीछे-पीछे कुछ दूरी पर हम भी चलने लगे जब तक उनके करीब पहुंच पाते तब तक दोनों बहनों ने गहरी नदी में छलांग लगा दी रक्षाबंधन के त्योहार पर मचा मातम सुरेश कुमार के दो बड़े लड़के शिवाकांत और पप्पू हैं जो रोजी रोजगार के उद्देश्य से बेंगलुरु में रहते हैं दोनों बहने माता-पिता और भाभी के साथ घर पर रहती थीं रक्षाबंधन के त्यौहार भाइयों के कलाई में राखी बांधने वाली बहनों ने खौफनाक कदम उठाते हुए मौत को गले लगा लिया।
इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी आर के सिंह ने दूरभाष पर बताया कि दोनों लड़कियों के शव को पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जा रहा है मृतक के पिता के द्वारा लगाए गए आरोप से संबंधित साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

