मनकापुर।शिक्षा खंड मनकापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर रामनाथ में 14 अगस्त की रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर उसमें रखे चावल,गेंहू की बोरी व अन्य सामान उठा ले गए,मामले में प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की माँग की है।

मनकापुर पुलिस को दिए गए तहरीर में प्रधानाध्यापक प्रभा पांडेय ने कहा है की 14 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के आफिस व अतिरिक्त कक्ष का ताला तोड़कर उसमें रखे 2 बोरी चावल,1 बोरी गेंहू, स्वचछता किट,व 1 ब्लुतूथ उठा ले गए।सुबह जब स्कूल खोला गया तो चोरी की घटना का पता चला। मामले में प्रिन्सपल ने कार्यवायी की माँग की है।

