लखनऊ।78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत विधान भवन के समक्ष प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 कालिदास मार्ग पर सम्मानित किया गया।

प्रयागराज की सुप्रिया सिंह रावत जिन्होंने अपने डांस ग्रुप एवं साथियों के साथ कई बार देश के प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष ऐसे ही कई राष्ट्रीय पर्व पर कार्यक्रम पेश करती रही हैं और इस बार 78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ पर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों के दिलों में घर करने का अतुलनीय एवं अविस्मरणीय कार्य किया है। जिसे कहीं ना कहीं हमारे बारी समाज का कद ऊंचा होता दिखाई देता है।

