गोंडा।रविवार को जिले के रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा ने रुद्राभिषेक का आयोजन किया।सुबह 7:00 बजे सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में 11 जोड़ों के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया।

रुद्राभिषेक में पूजा की सारी व्यवस्था मंच ने की। पूजा का कार्यक्रम उज्जैन से आए शास्त्री किशोर जोशी ने किया। शास्त्री जी ने पूजा के बीच-बीच में रुद्राभिषेक पूजन के बारे में ऐसी बहुत सी जानकारियां दी।शास्त्री ने सबसे पहले पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की,उसके बाद दूध से रुद्राभिषेक किया।अंत में आरती के साथ पूजा का समापन किया गया।उसके बाद सभी जोड़ों को मंच ने प्रसाद,डमरू,सुहाग का सामान,और लोटा उपहार स्वरूप शास्त्री ने दिया।सभी जोड़े और मेंबर्स रुद्राभिषेक करवा कर बहुत ही आनंदित रहे।इस कार्यक्रम में मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलम जैन,महिला शाखा अध्यक्ष नीतू गर्ग,प्रेमलता सिंघल,सविता गोयल, भावना सोमानी,किरन बंसल,सुधा अग्रवाल,पूजा अग्रवाल,संगीता अग्रवाल,सुप्रिया सिंघल समेत तमाम लोग उपस्थित रहीं।

