गोंडा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित वनावरण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत जिले के पर्यावरण चेतना पार्क में ज्वाइंट कमिश्नर फूड देवीपाटन मंडल एसके सिंह,नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा,जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय,क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह व प्रोफेसर,पत्रकार डॉ० ओंकारनाथ पाठक ने अपने सहयोगियों के साथ पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौध रोपण किया।मंडलीय अधिकारियो ने इस दौरान सभी से अपने घरों के आस पास पौधा रोपण करने की अपील की।
इस अवसर पर एडवोकेट शत्रुघ्न मिश्रा,पीडब्ल्यूडी अभियंता अनिल कुमार यादव,व्यवसाई एसएन सिंह,राजस्व कर्मी व पूर्व सभासद प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार,संतोष कुमार दूबे ने पौध रोपण किया।सभासद अभिषेक मिश्रा ने इस कार्यक्रम की सराहना की।इस दौरान पार्क में एक दर्जन से अधिक पौधे लगाए गये।

