गोंडा।विकास खंड मनकापुर की ग्राम पंचायत गढ़ी मोतीगंज निवासी पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख मनकापुर चन्द्रभान सिंह ने अपनी पत्नी पुष्पा सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर 80 गरीब सुहागिन महिलाओं को साड़ी बांटी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अरुणेश यादव उर्फ हरिश्चंद्र रहे। इस दौरान उन्होनें कहा कि कनिष्ठ प्रमुख चंद्रभान सिंह ने अपनी धर्मपत्नी की पुण्यतिथि के मौके पर गांव की गरीब दर्जनों महिलाओ को साड़ी वितरित करके एक नेक कार्य किया है। गांव व क्षेत्र के लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जगदेव सिंह ने समाजहित के कार्य की प्रशंसा की। आयोजन को लेकर आई महिलाओं के बीच खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर देशराज सिंह, पप्पू सिंह, संजय सिंह, चंदन समेत तमाम लोग व महिलाएं उपस्थित रहीं।

