गोण्डा।सोमवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रस्तावित मण्डलीय समीक्षा बैठक कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज अमरेन्द्र प्रसाद सिंह,डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन हेलीपैड व मेडिकल काॅलेज में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित को निर्देश दिये।

सोमवार को जिले में मुख्यमंत्री का प्रस्तावित आगमन व मण्डलीय समीक्षा बैठक कार्यक्रम के दौरान जिले में शान्ति,सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु समस्त तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व पी0ए0सी0 की ड्यूटी लगाई गयी है,जिसमें 02 अपर पुलिस अधीक्षक,10 पुलिस उपाधीक्षक,25 प्र0नि0/निरीक्षक सहित पर्याप्त संख्या में उप निरीक्षक तथा विभिन्न रैंक के पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी वर्दी व शादे वस्त्र में लगाई गयी है। कार्यक्रम स्थल के आस पास लगातार स्थानीय अभिसूचना इकाई के द्वारा हैण्ड हेल्ड मेटेल डिटेक्टर के माध्यम से व डॉग स्क्वायड द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों,वस्तुओं और वाहनों की जगह-जगह चेकिंग की गई।सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनवरत भ्रमणशील रहकर विभिन्न ग्रामों,मोहल्ला,कस्बों में रूट मार्च किया गया।

