पं० श्याम कृष्ण त्रिपाठी
गोण्डा।एसपी विनीत जायसवाल ने कोतवाली मनकापुर में नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया।उद्घाटन के बाद नवनिर्मित भोजनालय कक्ष में बने भोजन को चखा।मनकापुर कोतवाली में पूर्व में अवस्थित भोजनालय काफी जीर्ण-शीर्ण था।जिससे ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।जिसको पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेकर पुलिस भोजनालय को बनवाये जाने के निर्देश कोतवाल मनकापुर को दिया था।

नवनिर्मित भोजनालय कक्ष में पुलिस कर्मियों को मेनू के अनुसार पोषणयुक्त भोजन मिलेगा।जिससे पुलिस कर्मी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।भोजनालय कक्ष में पेयजल के लिए आरओ,वाटर कूलर, बैठने के लिए फर्नीचर,हाथ धोने के लिए बेसिन,गैस चूल्हा,स्टोर में खाद्य सामग्री के लिए कंटेनर व प्रकाश की व्यवस्था की गयी है। मेस को बेहतर सुविधाओं से पुलिस कर्मियों का मनोबल ऊंचा रहेगा,जिससे पुलिस कर्मी जनता की सेवा में और भी बेतहर तरीके से योगदान दे सकेंगे।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत,सीओ मनकापुर राजेश कुमार सिंह,कोतवाल मनकापुर संतोष मिश्रा,मिथिलेश सिंह समेत अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

