गोण्डा।इन्दिरा गांधी वृक्ष मित्र के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, जीवन बचाओ आन्दोलन के संस्थापक व वृक्ष मित्र के नाम से ख्यातिलब्ध आई०टी०आई मनकापुर में पर्यावरण अधिकारी सन्तोष कुमार बाजपेयी का बीते 22 जुलाई को पैतृक आवास उन्नाव में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। श्री बाजपेयी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति और पर्यावरण के प्रति समर्पित थे। बीते दो दशक से वे विवाह के अवसर पर नव दम्पति से वृक्ष लगवा कर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाते थे।
श्री बाजपेयी अपने पीछे दो पुत्र कृष्णा सम्राट बाजपेयी व श्रेष्ठ बाजपेयी,पत्नी अनुपम बाजपेयी समेत पांच भाइयों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर प्रभू के चरणों में हमेशा के लिए लीन हो गये। मंगलवार को जीवन बचाओ आन्दोलन के मण्डलीय प्रभारी सुदीप जायसवाल की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया,जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोकसभा में डा० डी०के०सिंह,आर०जे०शुक्ला,डा० कल्पराम त्रिपाठी,अरुण पाण्डेय,विजयन्त सिंह,बनवारी लाल गुप्ता,हर्ष कुमार,एस.डी.मिश्र,अरविन्द कुमा ने स्व०बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

