गोंडा।शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज में विद्यालय के प्रार्थना राना में मौजूद होकर बच्चों के साथ प्रार्थना कराया और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित किया और विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया गया।

कमला देवी महादेव प्रसाद शुक्ला मार्डन इण्टर कालेज कमला नगर गेड़सर में निरीक्षण में विद्यालय प्लेगुप से इण्टरमीडिएड तक संचालित है। प्रधानाचार्य से मान्यता सम्बन्धी अभिलेख मांगने पर नहीं दिखा पाए। इससे ये प्रतीत होता है कि विद्यालय की मान्यता नहीं है। इस बाबत प्रवन्धक / प्रधानाचार्य को नोटिस भेजा जा रहा है। यदि विद्यालय मान्यता सम्बन्धित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो विद्यालय का संचालन तत्काल बन्द कराते हुए उनके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी।
एस०डी०एस० बालाजी पब्लिक स्कूल के निरीक्षण में विद्यालय नर्सरी से इण्टरमीडिएट तक की कक्षायें संचालित की जा रही है। प्रधानाचार्य से मान्यता सम्बन्धी अभिलेख मांगे जाने पर केवल कक्षा 1 से 8 तक मान्यता की प्रति उपलब्ध करायी गयी है। निरीक्षण के समय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कक्षा-09 से 12 तक मान्यता का आदेश नहीं दिखा पाए।जिससे स्पष्ट है कि विना मान्यता के कक्षा-09 से 12 तक विद्यालय अवैध संचालित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्रबन्धक / प्रधानाचार्य को पृथक से नोटिस निर्गत किया जा रहा है। यदि विद्यालय मान्यता सम्बन्धित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया तो विद्यालय का संचालन तत्काल बन्द कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
आईडियल एकेडमी बरईपारा में निरीक्षण में मिला कि विद्यालय में यू०के०जी० से कक्षा-10 तक संचालित है। प्रधानाचार्य से मान्यता सम्बन्धी अभिलेख मांगे जाने पर इधर उधर देखने लगे। जिससे प्रतीत होता है कि विद्यालय की मान्यता नहीं है। इस सम्बन्ध में प्रबन्धक / प्रधानाचार्य को पृथक से नोटिस भेजा जा रहा है। यदि विद्यालय से मान्यता सम्बन्धित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो विद्यालय का संचालन तत्काल बन्द कराकर रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी।
पं० शीतला प्रसाद शुक्ल स्मारक इण्टर कालेज में निरीक्षण के दौरान विद्यालय कक्षा-01 से कक्षा-12 तक मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित पाया गया है। विद्यालय में एन०सी०ई०आर०टी० की पुस्तक से विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिसके संबंध में एन०सी०ई०आर०टी० की पुस्तक पढ़ाये जाने के निर्देश दिया गया है।
राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी स्मारक इण्टर कालेज डुमरियाडीह में विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में साफ-सफाई कराने एवं कार्यालयीय अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थित ठीक पायी गयी। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि इस्पायर आवर्ड हेतु अधिक से अधिक बच्चों का आवेदन तत्काल कराये और विद्यालय में पौरोपण भी कराएं।

