मनकापुर,गोण्डा।शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी गौरीश श्रीवास्तव व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण धीरेंद्र प्रताप सिह ने ट्रेन हादसा में रेल यात्रीयो की मौके पर सुराक्षित स्थान पर पहुंचाने वालो को चिन्हित करने के लिए पिकौरा पहुंची।
विकास खंड अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को पिकौरा गांव में बीते दिन ट्रेन हादसा हो गया था हादसे में काफी लोग गम्भीर रुप घायल व चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई थी घायलो व ट्रेन में फसे रेल यात्रायो को गांव के लोगो के सहयोग से सुराक्षित निकाल कर पानी चारपाई आदि की तत्काल व्यावस्था करते हुए मनकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचाने मे मदद किया था,गांव में ग्राम प्रधान लक्ष्मी रोजगार सेवक मुकेश द्विवेदी व हल्का लेखपाल राम पूजन यादव के साथ सहयोग करने वालो को चिहिन्ति किया गया।और शनिवार को आयोजित डीएम चौपाल मे सम्मानित किया जायेगा।इस के पूर्व रोजगार सेवक द्वारा सर्वे किया गया लेकिन उस मे विवाद उत्पन्न होने पर वीडीओ स्वय गांव पहुंच घर-घर जा कर पूछा और 40लोगो को चिहिन्ति किया गया मौके पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण धीरेन्द्र प्रताप सिह वरिष्ठ लिपिक राजेश पान्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

