गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अगुवाई में आईजीआरएस की शिकायतों को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने पर रैंकिंग में जनपद “गोण्डा पुलिस को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान” प्राप्त हुआ है।जिसमें जनपद गोण्डा के कुल 18 थानों में से 15 थानों को संयुक्त रूप से शत् प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद गोण्डा को प्रथम स्थान मिला है।पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के कार्यों को सराहना की। और कहा कि इसी प्रकार आगे भी जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया है।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की शासन में प्रतिमाह समीक्षा की जाती है । समीक्षा/फीडबैक के आधार पर ही शासन द्वारा सभी जिलों की रैंकिगं जारी की जाती है । शासन आम लोगों की शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई थी। सभी प्रकार के शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का एक समय सीमा निर्धारित होता है।समय सीमा के बाद भी अगर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं होता है तो वह डिफाल्टर की श्रेणी में माना जाता है।शिकायतों के त्वरित और बेहतर निस्तारण पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है।
आईजीआरएस निपटाने में इनकी रही भूमिका आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार,का0 विवेक कुमार सिंह,म0का0 नम्रता कुशवाहा,म0का0 शिखा वर्मा,म0का0 नैन्सी गुप्ता व म0का0 प्रीति देवी की मुख्य भूमिका रही है।

