गोंडा।शनिवार को सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी एम०अरून्मोली व राजस्व,पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने जनता की जनसमस्याओं को सुना व उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत्-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी व कर्मचारियों को बताया कि प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच,कार्यवाही व समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने तहसील कर्नलगंज पर जनता की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने अपने-अपने तहसील पर जनता की जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा, तहसीलदार सदर, प्र0नि0 कोतवाली नगर आदि सहित राजस्व, पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

