कौड़िया बाजार,गोण्डा।दो पक्षों में हो रहे विवाद के बीच में बीच-बचाव कराने गए युवक पर लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसको गंभीर चोटें आईं हैं।
मामला थाना क्षेत्र कौड़िया बाजार के अशोकवापुर कोटिया मदारा गांव से जुड़ा हुआ है जहां के रहने वाले दीप नारायण शुक्ला पुत्र चुनमुनलाल ने स्थानीय थाने में दी हुई तहरीर में बताया कि उसके गांव में दो पक्षों में आपस में कहा–सुनी हो रही थी और वह उन दोनों के बीच सुलह समझौते के लिए गया था कि तभी सचिन पुत्र हीरालाल,शिवकुमार पुत्र मायाराम व हीरालाल पुत्र मायाराम ने पीछे से किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे प्रार्थी का माथा फट गया और उसे गंभीर चोटे आई हैं। प्रार्थी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर विपक्षियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

