गोण्डा।जिले के आठ पुलिस कर्मियों की अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए।इस दौरान पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व फूल-माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदा किया।पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों सेर्यालय सेवानिवृत्त होने पर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना की व सेवानिवृत्ति उपरांत भी पुलिस विभाग का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गई साथ ही सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत,अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय,क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा,प्रतिसार निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन मौजूद रहे।
ये हुए सेवानिवृत्त
निरीक्षक गोपनीय अरुण बाला कंचन
उ0नि0ना0पु0 रामसुमेर पाण्डेय
उ0नि0ना0पु0 अनिल कुमार सिंह
उ0नि0ना0पु0 बीरबल
मु0आ0ना0पु0 चंद्रभान
मु0आ0ना0पु0 भुल्लर प्रसाद यादव
अनुचर परमेश्वर प्रसाद व
अनुचर ब्रम्हा प्रसाद पांडेय।

