गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में वजीरगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक अदद अवैध देशी तमंचा के साथ आरोपी उदयभान पुत्र शिवराज पासवान निवासी ग्राम धनेश्वरपुर वजीरगंज को भटपुरवा मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ बरामद किया है। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर वजीरगंज थाने में मु0अ0स0- 283/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया।
ये था पूरा प्रकरण
रविवार को वजीरगंज थाने के उ0नि0 दुर्गेश कुमार मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण पर रवाना थे कि ग्राम भटपुरवा जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर अभियुक्त उदयभान पुत्र शिवराज पासवान निवासी ग्राम धनेश्वरपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना वजीरगंज में मु0अ0स0- 283/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय रवाना किया।
गिरफ्तार आरोपी
उदयभान पुत्र शिवराज पासवान निवासी ग्राम धनेश्वरपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा ।
पंजीकृत एफआईआर
मु0अ0स0- 283/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
ये हुआ बरामद
एक अदद देशी तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद।
टीम में शामिल
उ0नि0 दुर्गेश कुमार,
उ0नि0 हरिनारायण तिवारी व
हे0का0 पंकज सिंह मौजूद रहे।

