गोंडा।कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सगीर खान की अगुवाई में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिला अधिकारी के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

कांग्रेस नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि मोब लीचिंग रायपुर छत्तीसगढ़ में सहारनपुर के लोगों द्वारा मवेशी लेकर जा रहे थे। जिन्हें भीड़ द्वारा रोक कर मारा पीटा गया।जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।ऐसा किया जाना संविधान की व्यवस्था पर कलंक है। हम सब इसकी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि उपरोक्त घटना में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। और भविष्य में किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। साथ ही साथ ऐसी घटना में जान गवाने वाले व्यक्तियों को सरकार मुआवजा दे। जिससे उनके परिवार का पालन पोषण हो सके।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे,जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे,सेवादल अध्यक्ष प्रदुमन शुक्ला,अबसर अहमद,सभासद शाहिद अली कुरेशी,चांद खान,विनय प्रकाश त्रिपाठी,ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव,वरिष्ठ कांग्रेसी जमील खान,रामराज सिंह एडवोकेट,अब्दुल्ला,मोहम्मद सलीम,आलम खान,मोबीन खान, कल्लू भाई,आनंद कुरील,साजिद व माजिद सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

