नवाबगंज,गोंडा।स्थानीय थाना क्षेत्र की कोल्हमपुर चौकीपर नवनियुक्त चौकी प्रभारी अमर सिंह ने चौकी क्षेत्र मे कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने व अफवाहों पर ध्यान न दें। पीड़ितों की मदद के लिए चौकी की पुलिस हमेशा तैयार रहेगी।
कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शेषनाथ पांडेय के तबादले के बाद नये चौकी प्रभारी के तौर पर अमर सिंह की चौकी पर तैनाती हुई। तैनाती होने के बाद क्षेत्र मे बेहतर काम करने व आम जनमानस को न्याय दिलाने को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि चौकी क्षेत्र की जनता को मित्र पुलिस का सीधा लाभ मिलेगा। वहीं आराजकतत्वो पर कड़ी नजरें रखी जा रही है। और गलत कदम उठाने के पहले ही कानून बताया जाएगा। और आमजनमानस को हमेशा न्याय मिलेगा।

