गोंडा।एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा की अगुवाई में वजीरगंज थाना पुलिस टीम ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0-195/24, धारा 363, 366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र लवकुश चौहान निवासी ग्राम ललहा गोपियापुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा को चंदापुर कोडर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।
क्या था मामला
दिनांक 15 मई 2024 को थाना वजीरगंज क्षेत्र की निवासिनी एक महिला ने वजीरगंज थाने में लिखित तहरीर दी थी कि विपक्षी मुकेश चौहान अपने सहयोगीयों की मदद से उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। महिला की तहरीर पर वजीरगंज थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र लवकुश चौहान निवासी ग्राम ललहा गोपियापुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा को वजीरगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया ।
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
मुकेश चौहान पुत्र लवकुश चौहान निवासी ग्राम ललहा गोपियापुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा।
ये दर्ज हुआ था अभियोग
मु0अ0सं0-195/24, धारा 363,366 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
टीम में शामिल पुलिस कर्मी
उ0नि0 दुर्गेश कुमार,हे0का0 जितेन्द्र यादव व हे0का0 पंकज सिंह अभियुक्त को पकड़ने में शामिल रहे।

