गोंडा।राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज सर्वजीत सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज दानिश हसनैन ने जुलाई में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निस्तारण के लिए सभी बैंकों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोक अदालत की तैयारी बैठक में सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

जज ने जेल का किया निरीक्षण
अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों के रहने और साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों के भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उपस्थित जेल प्रशासन के अधिकारियों को पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में निरुद्ध बंदियों को विधिक जानकारी दी। इस दौरान जेलर शिव प्रताप मिश्रा,डिप्टी जेलर विवेक सिंह,चीफ एलएडीसी विनोद सिंह,डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिस्टेंट एलएडीसी बृजलाल तिवारी व विधिक सेवा प्राधिकरण के अंकित वर्मा और रहमत अली मौजूद रहे।

